जयपुर, 28 अप्रैल राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी कौशल जोशी का सोमवार सुबह जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि कौशल जोशी लंबे समय से बीमार थीं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में महेश जोशी को हाल ही में गिरफ्तार किया था।
कौशल जोशी के निधन की सूचना मिलने के बाद महेश जोशी के वकील दीपक चौहान ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की।
चौहान ने बताया, “अदालत ने जोशी को चार दिन के लिए अंतरिम जमानत दी है।”
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जोशी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वकील चौहान के साथ अपने आवास पर पहुंचे।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने कौशल जोशी के निधन पर शोक जताया।
भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ संवेदना व्यक्ति करने के लिए जोशी के आवास पर पहुंचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY