Rajasthan: रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति की मौत

राजस्थान के सीकर शहर के सदर थाना इलाके में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

(Photo Credit : Pixabay)

सीकर, 20 मार्च : राजस्थान के सीकर शहर के सदर थाना इलाके में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि वारदात सिहोट छोटी गांव में बलबीर नेहरा के घर पर हुई. बलबीर के घर पर गांव के ही फूलाराम मेघवाल और गणपतराम बावरिया होली की शुभकामनाएं देने आए हुए थे. इस दौरान गणपतराम ने फूलाराम के रंग लगाने की बात कही. इस पर फूलाराम ने मना कर दिया.

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि गणपतराम के पास देसी बंदूक थी. गणपतराम और फूलाराम के बीच बंदूक को लेकर खींचतान शुरू हो गई. इसी बीच बंदूक से गोली चल गई, जो गणपतराम बावरिया के लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Odisha: होली उत्सव के दौरान 10 लोग डूबे, दो अन्य लापता

फूलाराम ने घायल गणपतराम को अस्पताल ले जाने के लिए नेहरा की गाड़ी ली और वहां से रवाना हो गया. बाद में गणपतराम का शव बड़साना जोहड़ा में पेड़ों के पास मिला. नेहरा की तहरीर पर हत्या का मामले दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड