देश की खबरें | राजस्थान: ‘रोजी रोटी अधिकार’ अभियान का राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा

जयपुर, 23 मई ‘रोजी रोटी अधिकार’ अभियान का आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को यहां शुरू होगा। आयोजकों ने यह जानकारी दी।

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित डॉ. आंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में आयोजित होगा जिसमें देशभर से लोग भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय करेंगी।

एक बयान के अनुसार 26 मई तक आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन में देशभर के 16 राज्यों से 500 से अधिक कार्यकर्ता व शोधकर्ता शामिल होंगे।

इसके अनुसार सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, भूख और पोषण की स्थिति, उभरते मुद्दों और अगले दो वर्षों के लिए आंदोलन की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाली समानांतर कार्यशालाओं में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और उन पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही भविष्य की गतिविधियों की योजना भी बनाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)