BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान को आजकल ग्रहण लगा है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा 'राजस्थान को आजकल ग्रहण लगा हुआ है.' उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा, "इस वक्त जब मैं मोदी सरकार के विकास कार्यों की बात कर रहा हूं तो मुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि राजस्थान को आजकल ग्रहण लगा हुआ है.

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (Photo Credits: Facebook)

जयपुर, 20 जून: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (J.P. Nadda) ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा 'राजस्थान को आजकल ग्रहण लगा हुआ है.' उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा, "इस वक्त जब मैं मोदी सरकार के विकास कार्यों की बात कर रहा हूं तो मुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि राजस्थान को आजकल ग्रहण लगा हुआ है. एक ओर भारत सरकार विकास के काम पूरी तेजी सेकर रही है वहीं पता चलता है कि (राजस्थान में) 25 लाख मास्क गायब हो गए पीपीई किट गायब हो गईं स्वास्थ्य के क्षेत्र में घोटाला हो गया. विकास के कार्यों में रुकावट आ गयी."

नड्डा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डिजिटल राजस्थान जनसंवाद रैली के जरिए जोधपुर और बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस रैली का आयोजन केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य में किया गया. उन्होंने कहा, "बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां बार बार बोलते थे कि हम लोगों की सेवा करना चाह रहे हैं लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार हमारे खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज करवा रही है."

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, कहा- पीएम ने चीन को भारतीय क्षेत्र आत्मसमर्पित कर दिए

नड्डा ने कहा, "यह कांग्रेस सरकार की मानसिकता का प्रदर्शन है. ये इनकी मानसिकता बताती है हम सेवा कार्य में जुटे हैं, वे एफआईआर में जुटे हैं. हर चीज में राजनीति आप सोचिए इनकी सोच कितनी नीचे चली गयी है. ऐसी सोच वाले राजस्थान को कैसे ऊपर उठाएंगे, इस पर आपको विचार करना चाहिए."

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी किसी मौके से चूकेगी नहीं और जब भी मौका मिलेगा वह राजस्थान में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और जनता की सेवा में जुटेगी. बीजेपी नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा, "राजस्थान के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थिति में काम कर रहे हैं और इसके लिए हम आपको साधुवाद दे रहे हैं. मैं जानता हूं कि प्रदेश सरकार आपको किस प्रकार से तकलीफ व प्रताड़ना देती है फिर भी आप पूरी ताकत से जुटे हुए हैं."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड