Rajasthan Shocker: झालावाड़ में तालाब से इंजीनियरिंग की छात्रा का शव मिला, परिवार को हत्या का संदेह
थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, लड़की शुक्रवार आधी रात तक अपने घर में सो रही थी और शनिवार की सुबह लापता हो गई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दिन में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और छात्रा की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है.
कोटा: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार को एक तालाब से इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय एक छात्रा का शव बरामद किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि मृतका (लक्ष्मी कश्यप) के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
थाना प्रभारी (झालावाड़ शहर) महावीर सिंह यादव ने कहा कि आज झालावाड़ शहर थानांतर्गत टेरेस नगर के निकट तालाब से बी. टेक की अंतिम वर्ष की छात्रा का शव बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि वह झालावाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती थी. BREAKING: बंगाल पंचायत चुनाव में भारी हिंसा, अब तक 15 मर्डर, फायरिंग-बमबारी और बूथ कैप्चरिंग से दहला राज्य
थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, लड़की शुक्रवार आधी रात तक अपने घर में सो रही थी और शनिवार की सुबह लापता हो गई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दिन में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और छात्रा की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है. छात्रा के पिता झालावाड़ के सरकारी अस्पताल में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

