जयपुर, छह जून श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का बृहस्पतिवार देर रात को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य के तमाम नेताओं ने रोलसाहबसर के निधन पर शोक जताया।
सूत्रों ने बताया कि रोलसाहबसर कुछ दिन से यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने झोटवाड़ा स्थित संघ शक्ति भवन में रोलसाहबसर को पुष्पांजलि अर्पित की।
शर्मा ने कहा कि रोलसाहबसर ने अपना पूरा जीवन युवा पीढ़ी में सुसंस्कार और अनुशासन का भाव पैदा करने में लगा दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी रोलसाहबसर को पुष्पांजलि अर्पित की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY