Rajasthan: कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
कांग्रेस ने राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को कर दी।
जयपुर, 27 मार्च : कांग्रेस (Congress) ने राजस्थान (Rajasthan) में तीन विधानसभा सीटों (Assembly seats) पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को कर दी. पार्टी ने सहाड़ा सीट पर गायत्री देवी, सुजानगढ़ सीट पर मनोज कुमार मेघवाल (Manoj Kumar Meghwal) व राजसमंद सीट पर तनसुख बोहरा (Tansukh bohra) को अपना उम्मीदवार बनाया है. यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल: BJP नेता प्रलय पाल का दावा, TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव में मदद की लगाई थी गुहार- कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल
भारतीय जनता पार्टी ने सहाड़ा में रतनलाल जाट, सुजानगढ़ में खेमाराम मेघवाल व राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

