देश की खबरें | राजस्थान पशु कल्याण बोर्ड का नाम हरित योद्धा अमृता देवी के नाम पर रखा जाएगा : गहलोत

जयपुर, 27 अगस्त राजस्थान में पशु कल्याण बोर्ड का नाम बिश्नोई समुदाय की अमृता देवी के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने 1730 में जोधपुर में खेजड़ी के पेड़ों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार रात राज्य वन्यजीव बोर्ड की 14वीं बैठक में यह घोषणा की।

गहलोत ने कहा कि अमृता देवी का बलिदान हर किसी को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

खेजड़ी राजस्थान का राज्य वृक्ष है।

बैठक में गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर आग्रह करेगी कि राज्य में और शेर भेजे जाएं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण राजस्थान में बाघों की संख्या 100 से अधिक हो गई है।

गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों के कारण 2022 में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा जारी समीक्षा रिपोर्ट में रणथंभौर और सरिस्का बाघ अभयारण्य की रेटिंग में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूद कुल 29 वन्यजीव संरक्षण अभयारण्यों में से 16 वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)