देश की खबरें | राजस्थान का प्रतिदिन 40 हजार कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने का लक्ष्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने राज्य में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण की 40000 जांच क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल राज्य में प्रतिदिन 25000 जांच हो रही हैं।
जयपुर, नौ जून राजस्थान सरकार ने राज्य में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण की 40000 जांच क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल राज्य में प्रतिदिन 25000 जांच हो रही हैं।
राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार का पूरा ध्यान जांच (टेस्टिंग) पर है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले 25 हजार जांच प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा था जिसे सोमवार को हासिल कर लिया गया। अब अगला लक्ष्य 40 हजार जांच प्रतिदिन करने का है।
डॉ शर्मा ने कहा,‘‘ ज्यादा से ज्यादा जांच करके ही हम कोरोना वायरस संक्रमण को चिह्नित कर उसे हरा सकते हैं।’’
उन्होंने कहा,‘‘ पूरे देश में अब तक 40 लाख जांच हुई हैं जिसमें से राजस्थान में अब तक पांच लाख 18350 जांच की जा चुकी हैं। हमारी जांच क्षमता शून्य से 25150 तक जा पहुंची है।’’
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना वायरस का अब तक नहीं हुआ सामुदायिक प्रसार, डीडीएमए की बैठक में हुई समीक्षा.
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ‘कोबास-8800’ मशीनों के आने के बाद हमारी जांच की क्षमता लगभग 40 हजार हो जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आईसीएमआर ने सिरोही जिले में जांच सुविधा देने की अनुमति दे दी है। इससे अब प्रदेश के 16 जिलों में जांच की सुविधा विकसित हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में जांच सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 100 में से 75 लोगों का ठीक होना विभाग के लिए राहत की बात है। मरीज ठीक होने का यह अनुपात देश के अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

