एजेंसी न्यूज

Rajasthan: 11 साल की बच्ची मां बनी, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरकारी अस्पताल में 11 साल की नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया. पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.

Rajasthan: 11 साल की बच्ची मां बनी, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

उदयपुर, 9 दिसंबर : राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरकारी अस्पताल में 11 साल की नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया. पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर लड़की के परिजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद उदयपुर के खेरवाड़ा थाने में 19 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

ऋषभदेव (उदयपुर) के क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘लड़की को पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन बाद शनिवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया. यह भी पढ़ें : Rajasthan Shocker: अलवर के सरकारी स्कूल में 4 छात्राओं के साथ गैंगरेप का आरोप, 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने बताई यह बड़ी बात

सूचना पर, हमने परिवार से संपर्क किया जिसके बाद उसके पिता ने रविवार को एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है.' अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).