देश की खबरें | राज गिद्ध संरक्षण केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गिद्धों की लुप्तप्राय प्रजाति 'राज गिद्ध' के लिए देश का पहला संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र गोरखपुर वन प्रभाग के फरेंदा क्षेत्र स्थित भारी वैसी गांव में बनाया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), 25 सितंबर गिद्धों की लुप्तप्राय प्रजाति 'राज गिद्ध' के लिए देश का पहला संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र गोरखपुर वन प्रभाग के फरेंदा क्षेत्र स्थित भारी वैसी गांव में बनाया जाएगा।

गोरखपुर के प्रभागीय वन अधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त सचिव दीपक कोहली ने राजगीर के संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड चारधाम यात्रा: 1 जुलाई से 25 सितंबर तक 57,024 तीर्थयात्रियों ने की बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार ने बताया कि फरेंदा वन क्षेत्र स्थित भारी वैसी गांव में स्थापित होने जा रहा यह संरक्षण केंद्र राज गिद्ध को समर्पित देश का पहला केंद्र होगा। यह केंद्र हरियाणा के पिंजौर गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र की तर्ज पर बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र पांच हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके निर्माण के लिए 82 लाख रुपए पहले ही आवंटित कर दिए हैं। यह परियोजना 15 साल में पूरी तरह बनकर तैयार होगी और इस पर करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला, प्रजनन केंद्र, एकांतवास केंद्र तथा डॉक्टरों और स्टाफ कर्मियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण चार साल के अंदर ही पूरा हो जाएगा और बहुत उम्मीद है कि राज गिद्ध के संरक्षण और प्रजनन का कार्य अगले साल से शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र वन विभाग के नियंत्रण में होगा और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और वन्यजीव अनुसंधान संस्थान इसके लिए तकनीकी सहायता मुहैया कराएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज