एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराने के भाजपा के वादे को लेकर राज ठाकरे ने कटाक्ष किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं के वादे को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष किया और कहा कि ऐसा लगता है कि सत्ताधारी पार्टी ने ‘‘पर्यटन और यात्रा विभाग’’ गठित कर दिया है।

देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराने के भाजपा के वादे को लेकर राज ठाकरे ने कटाक्ष किया

ठाणे, 16 नवंबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं के वादे को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष किया और कहा कि ऐसा लगता है कि सत्ताधारी पार्टी ने ‘‘पर्यटन और यात्रा विभाग’’ गठित कर दिया है।

उनका यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश में उस वादे के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सरकार मध्य प्रदेश में सत्ता में बनी रहेगी तो वह राज्य के लोगों के लिए अयोध्या की यात्रा की व्यवस्था करेगी।

भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी कहा है कि नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए मुंबईवासियों के वास्ते अगले साल 24 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए राज ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि वे एक ‘पर्यटन और यात्रा’ विभाग गठित कर रहे हैं...आपको अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए। वे राम मंदिर में दर्शन के वादे के साथ मतदाताओं को क्यों लुभा रहे हैं?’’

उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब चुनाव नजदीक हैं तो मराठा आरक्षण का मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है।

मनसे प्रमुख ने संदेह व्यक्त किया कि मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जरांगे के विरोध-प्रदर्शन के पीछे किसी और का हाथ है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह (मराठा) आरक्षण कभी वास्तविकता नहीं बनेगा। मैंने यह पहले भी कहा है...क्या (कार्यकर्ता मनोज) जरांगे के पीछे कोई और है?... जाति की राजनीति के माध्यम से महाराष्ट्र में शांति भंग करने के प्रयास जारी हैं। यह सब यह तब हो रहा है जब चुनाव नजदीक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).