देश की खबरें | लुटेरों के हमले के बाद रैना की बुआ के बेटे की मौत, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पठानकोट, एक सितंबर पंजाब के पठानकोट जिले में लुटेरो द्वारा हमला किए जाने के कुछ दिन बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हमला 19 और 20 अगस्त की दरम्यानी रात थारियाल गांव में हुआ था। हमले में रैना के फूफा अशोक कुमार (58) के सिर में चोट लगी थी और उसी रात उन्होंने दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का ऐलान.

पुलिस ने कहा था कि हमले में परिवार के चार और लोग घायल हुए हैं।

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि अशोक के बड़े बेटे कौशल कुमार (32) की सोमवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़े | More Special Trains Being Planned: भारतीय रेलवे राज्य सरकारों से बात कर ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का बना रही है प्लान.

पुलिस ने कहा कि अशोक की पत्नी आशा देवी की हालत अब भी नाजुक है जबकि उनका दूसरा बेटा अपिन (28) अब खतरे से बाहर है।

खुराना ने कहा, ''उनके दूसरे बेटे जबड़े में चोट आई थी, जिसकी सर्जरी की गई है।''

अशोक की मां सत्या देवी (80) को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

रैनी ने ट्विटर का रुख करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।

उन्होंने लिखा, ''पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ, वह इतना भयावह है कि बयां नहीं किया जा सकता। मेरे फूफा को जान से मार दिया गया। मेरी बुआ और उनके दोनों बेटों को गंभीर चोटें आईं हैं। दुर्भाग्य से मेरी बुआ के बेटे का भी कई दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद कल रात निधन हो गया। मेरी बुआ की हालत अब भी नाजुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।''

रैना ने लिखा, ''अभी तक हमें यह नहीं पता कि उस रात असल में क्या हुआ था और किसने ऐसा किया। मैं पंजाब पुलिस से इस मामले की जांच की अपील करता हूं। हमें कम से कम यह जानने का हक तो है कि किसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिय ? उन अपराधियों को और अपराध करने से रोकना होगा।''

एसएसपी खुराना से जब पूछा गया कि क्या इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है तो उन्होंने कहा कि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ''हम तहकीकात कर रहे हैं।''

पुलिस के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए कुख्यात ''काले कच्छेवाला'' गिरोह के तीन से चार सदस्यों ने अशोक के घर में उन पर और उनके परिवार वालों पर हमला किया। घटना के समय परिवार अपने घर की छत पर सो रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)