एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वर्षा, आंधी से नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात प्रभावित हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम में भारी वर्षा हुई और आंधी आयी। इससे पेड़ गिर गए, वाहनों की नुकसान हुआ और होर्डिंग गिर गए जिससे प्रमुख सड़कें बाधित हो गईं। इन सड़कों में से कुछ शहर और राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाली थीं।

देश की खबरें | वर्षा, आंधी से नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात प्रभावित हुआ
जियो

नोएडा, 10 जून नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम में भारी वर्षा हुई और आंधी आयी। इससे पेड़ गिर गए, वाहनों की नुकसान हुआ और होर्डिंग गिर गए जिससे प्रमुख सड़कें बाधित हो गईं। इन सड़कों में से कुछ शहर और राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाली थीं।

सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिर जाने से यहां से दिल्ली-नोएडा-डाइरेक्ट (डीएनडी) हाईवे के साथ ही कालिंदी कुंज रोड पर यातायात धीमी गति से चलने की जानकारी आयी। ऐसी स्थिति ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली सड़कों पर भी देखी गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: कोविड-19 से संक्रमित आज 3,254 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 94 हजार के पार, अब तक 3,438 की मौत : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शाम पौने छह बजे के आसपास वर्षा और आंधी रुकने के तत्काल बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें सामने आयी। वहीं कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया।

गौतम बौद्ध नगर यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाली कालिंदी कुंज सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। कृपया किसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।’’

यह भी पढ़े | Delhi Rains Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश से डीएनडी पर साइनबोर्ड गिरने से सड़क बंद.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आंधी के कारण सेक्टर 20 थानाक्षेत्र में सड़क पर एक होर्डिंग गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया।

पुलिस ने कहा कि जानमाल के नुकसान की अभी तत्काल कोई सूचना नहीं है।

नोएडा के सेक्टर 41 में रहने वाले एक वकील करण कालिया ने कहा, ‘‘बारिश और आंधी शाम सवा पांच बजे शुरू हुई और यह 20-25 मिनट तक जारी रही। एक समय में, यह विनाशकारी लग रहा था। मेरे पड़ोस में पेड़ गिर गए। मेरे पड़ोस में कम से कम तीन कारें और घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से किसी को भी चोट नहीं आयी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).