जयपुर, तीन जून राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है वहीं कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जैसलमेर 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। बाडमेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 40.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर 38.4 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि अजमेर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 37 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के कपासन में तीन सेंटीमीटर बारिश, प्रतापगढ़ के छोटी सादडी, धौलपुर के सैपुउ, राजसमंद के रेलमगरा, चित्तौड़गढ़ के बढेसर में दो-दो सेंटीमीटर और अन्य स्थानों पर दो सेंटीमीटर से कम बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़े | गती, निसर्ग, अम्फान! जानिए कैसे रखे जाते हैं चक्रवात के नाम, भारत ने कौन-कौन से दिए हैं नाम.
विभाग के अनुसार बुधवार सुबह से शाम तक जयपुर में 0.9 मिलीमीटर बारिश, जोधपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विभाग ने आगामी दो तीन दिनों में राज्य के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY