देश की खबरें | जेईई, नीट, एनडीए परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए रेलवे बिहार में दो से 15 सितम्बर तक विशेष ट्रेनें चलाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने नीट और जेईई के अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन मुंबई में विशेष उपनगरीय सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देने के एक दिन बाद बिहार में इन परीक्षाओं में शामिल होने वालों की सुविधा के लिए दो से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक सितम्बर रेलवे ने नीट और जेईई के अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन मुंबई में विशेष उपनगरीय सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देने के एक दिन बाद बिहार में इन परीक्षाओं में शामिल होने वालों की सुविधा के लिए दो से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को भी दी जाएगी।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय रेलवे ने बिहार में जेईई मेन्स, नीट और एनडीए की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो से 15 सितंबर तक 20 जोड़ी एमईएमयू/डीईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।’’

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 13 सितम्बर को जबकि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन एक से छह सितम्बर तक आयोजित करने की योजना बनायी गई है। साझा एनडीए 2020 परीक्षा छह सितम्बर को निर्धारित है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: पुणे के वाघोली इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान 18 साल के लड़के के पानी में डूबने से मौत.

पूर्व मध्य रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संबंधित मार्गों पर स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटर होंगे और टिकट यूटीएस मोबाइल टिकट ऐप पर भी खरीदे जा सकते हैं।

गोयल ने सोमवार को कहा था कि छात्रों और उनके एक एक अभिभावकों को परीक्षा के दिनों में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए उन्हें प्रवेश पत्र दिखाना पड़ेगा।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए लगभग 8.58 लाख और नीट के लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है।

ये परीक्षाएं पहले महामारी के कारण दो बार स्थगित की गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी