जरुरी जानकारी | रेलवे का माल ढुलाई से राजस्व इस साल सितंबर में 13.54 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सितंबर में मालभाड़ा राजस्व में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और इसमें सालाना आधार पर 13.54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रेलवे के अनुसार माल लदान आलोच्य महीने में 15.35 प्रतिशत बढ़कर 10.212 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 8.853 करोड़ टन था।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

इससे रेलवे को इस साल सितंबर में 9,896.86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो पिछले साल की कमाई के मुकाबले 1,180.57 रुपये के अधिक है। प्रतिशत के हिसाब से माल ढुलाई राजस्व 13.54 प्रतिशत अधिक है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘...भारतीय रेलवे ने कोविड- 19 चुनौतियों के बावजूद सितंबर 2020 में पिछले साल के इसी माह के मुकाबले बेहतर राजस्व हासिल किया है। रेलवे ने दक्षता और प्रदर्शन में सुधार के लिये कोविड-19 चुनौतियों को एक अवसर के रूप में उपयोग किया।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह वर्तमान में राष्ट्रीय रेल योजना 2030 पर काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)