Rahul Gandhi on Motera Stadium: राहुल गांधी ने गुजरात स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में एक क्रिकेट मैदान का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर किये जाने पर निशाना साधने के लिए ‘हम दो हमारे दो’ का उल्लेख किया. गांधी ने दावा किया कि स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर होने, दो छोर के नाम कार्पोरेट घरानों के नाम पर होने और गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र की क्रिकेट प्रशासन में शामिल होने से सच्चाई सामने आ गई है.
नयी दिल्ली, 24 फरवरी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में एक क्रिकेट मैदान का नामकरण नरेंद्र मोदी के नाम पर किये जाने पर निशाना साधने के लिए ‘हम दो हमारे दो’ का उल्लेख किया. गांधी ने दावा किया कि स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर होने, दो छोर के नाम कार्पोरेट घरानों के नाम पर होने और गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र की क्रिकेट प्रशासन में शामिल होने से सच्चाई सामने आ गई है.
गांधी ने ‘हम दो हमारे दो’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘सच कितनी खूबी से सामने आता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम-अडाणी छोर- रिलायंस छोर. जय शाह की अध्यक्षता. ’’गुजरात में क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर विवाद के बीच, सरकार ने बुधवार को कहा कि नाम परिवर्तन में केवल मोटेरा स्टेडियम शामिल है और पूरे खेल परिसर का नाम अभी भी सरदार पटेल के नाम पर है. यह भी पढ़ें-Motera Stadium: विवाद के बीच सरकार ने कहा-सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नामकरण मोदी पर हुआ, परिसरपटेल के ही नाम पर रहेगा
राहुल गांधी का ट्वीट-
सच कितनी खूबी से सामने आता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- अडानी एंड
- रिलायंस एंड
जय शाह की अध्यक्षता में!#HumDoHumareDo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 24, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई. इन टिप्पणियों में कांग्रेस के कुछ नेताओं और अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों भी शामिल थीं जिन्होंने आरोप लगाया कि नाम बदलने की कवायद सरदार पटेल के ‘अनादर’ के बराबर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

