देश की खबरें | राहुल ने सीआईएसएफ कर्मियों को पीपीई किट दान की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) हुड दान दिए हैं जिससे उन्हें कोविड-19 महामारी से लड़ने में मदद मिल सके।

भारत में अब तक कोविड-19 के लगभग 30 लाख मामले मिले हैं, जिनमें 55,000 से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: गणपति विसर्जन को लेकर BMC ने जारी किए दिशानिर्देश, घर पर लोगों से प्रतिमाओं को विसर्जित करने की अपील की; देखें पूरी डिटेल.

राहुल ने कहा, ‘‘ सीआईएसएफ दिन-रात हमारी रक्षा करती है। वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं ताकि हम आराम से रह सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें सुरक्षित और आरामदायक महसूस कराने की जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं बल्कि हर किसी की है। यह उनके लिए मेरी ओर से किया गया छोटा सा प्रयास है।’’

यह भी पढ़े | UP Police on High Alert: IED के साथ ISIS संचालक की गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस, दिल्ली पहुंची ATS की टीम.

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब का नेतृत्व करने के लिए तैयार राहुल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो कोविड-19 से लड़ रहे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की मदद के लिए आगे आये है।

राहुल ने इससे पहले भी थैलेसीमिया के मरीज के लिए अपनी विश्व कप क्रिकेट किट को नीलाम किया था।

वह 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए दुबई में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)