देश की खबरें | राजीव गांधी की जयंती पर राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपने पिता की कमी हमेशा महसूस होती है।

यह भी पढ़े | Rajasthan: सचिन पायलट बोले-कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है, कौन किस पद पर रहेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजीव गांधी समय से आगे और बेहतरीन दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। साथ ही वह एक करुणामय और स्नेह करने वाले इंसान थे। यह मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि वह मेरे पिता हैं। हमें उनकी कमी आज के दिन और रोजाना महसूस होती है।’’

राहुल गांधी ने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किया।

यह भी पढ़े | Swachh Survekshan 2020: इंदौर को फिर मिला भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, ‘‘राजीव गांधी जी का राजनीतिक जीवन छोटा था, लेकिन इस अल्प समय में भी उन्होंने देश की प्रगति को नयी दिशा प्रदान की। उनका मानना था कि भारत की एकता उसकी विविधता के कारण और मजबूत होती है। उनके आदर्शों पर अमल करना ही हमारी ओर से उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति के जनक, जिन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखकर आधुनिकता की छाप छोड़ी, भारत रत्न राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’’

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)