खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए रबाडा की दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला के लिए कप्तान क्विंटन डिकॉक के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और जूनियर डाला की वापसी हुई है।

जोहानिसबर्ग, छह नवंबर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला के लिए कप्तान क्विंटन डिकॉक के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और जूनियर डाला की वापसी हुई है।

रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से पहले चोटिल हो गये थे जबकि डाला मार्च 2019 के बाद पहली बार टीम में शामिल किये गये हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020: David Warner की बेटियों ने इस खास अंदाज में SRH को दी मैच से पहले शुभकामनाएं, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे खुश.

तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला के लिए टीम में पहली बार तेज गेंदबाज ग्लेंटन स्टुअरमैन को भी शामिल किया गया है जबकि अनुभवी डेल स्टेन को मौका नहीं मिला है।

श्रृंखला की शुरूआत 27 नवंबर को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी। बाकी के दो मुकाबले 29 नवंबर और एक दिसंबर को खेले जाएंगे। एकदिवसीय श्रृंखला के मैच चार, छह और नौ दिसंबर को खेले जाएंगे। कोविड-19 के कारण इसे जैव सुरक्षित माहौल मे खेला जाएगा।

यह भी पढ़े | SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator: डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

इस साल मार्च में ऑस्टेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीका की यह पहली श्रृंखला है। टीम इसके बाद भारत दौरे पर आयी थी लेकिन पहला मैच बारिश की भेट चढ़ने के बाद श्रृंखला को रद्द कर दिया गया था।

स्टेन को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी वाली और भारत दौरे पर आयी टीम के सभी खिलाड़ियों का इंग्लैंड श्रृंखला के लिए चयन हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा, ‘‘टीम के लिए यह अहम सत्र है क्योंकि अगले साल आईसीसी टी20 विश्व कप है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि खासकर टी20 श्रृंखला रोमांचक होगा।’’

टीम में फाफ डुप्लेसिस और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी है।

टीम:

क्विंटन डिकॉक (कप्तान), तेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, फाफ डु प्लेसिस, ब्योर्न फोर्टुइन, बेयूरन हेंड्रिक, रीजा हेंड्रिक, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जानमैन मालन, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्जे, एंडिले पेहलुख्वायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, लुथो सिपामला, जॉन-जॉन स्मट्स, ग्लेंटन स्टुअरमैन, पाइट वैन बिलजोन, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट