देश की खबरें | निकिता हत्याकांड की सुनवाई त्वरित अदालत करेगी :हरियाणा के गृह मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा कि बल्लभगढ़ हत्या मामले के आरोपियों के खिलाफ सुनवाई एक त्वरित अदालत करेगी।
चंडीगढ़, 29 अक्टूबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा कि बल्लभगढ़ हत्या मामले के आरोपियों के खिलाफ सुनवाई एक त्वरित अदालत करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को यथाशीघ्र इस मामले में अदालत में चालान पेश करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में बी. कॉम अंतिम वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा निकिता की एक व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। आरोपी शादी करने के लिये कथित तौर पर उस पर दबाव बना रहा था।
विज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘निकिता हत्यकांड की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से करवाई जाएगी, ताकि दिन प्रतिदिन सुनवाई हो सके और आरोपियों को शीघ्र सजा दिलवाई जा सके। फरीदाबाद पुलिस को जल्द से जल्द चालान कोर्ट में पेश करने की हिदायत दे दी गई है।’’
पुलिस ने मामले में तौसीफ और रेहान नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तौसीफ मुख्य आरोपी है।
निकिता के परिवार ने मुख्य आरोपी को मौत की सजा दिये जाने की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)