विदेश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं पुतिन, अभी कोई फैसला नहीं किया गया: रूस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 13 मार्च रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में सितंबर में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग ले सकते हैं, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह पूछे जाने पर कि भारत में होने वाले शिखर सम्मेलन में क्या पुतिन भाग ले सकते हैं, पेस्कोव ने कहा, ‘‘इससे इनकार नहीं किया जा सकता।’’

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने पेस्कोव के हवाले से कहा, ‘‘लेकिन इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।’’

पेस्कोव ने कहा, ‘‘रूस जी20 प्रारूप में अपनी पूर्ण भागीदारी जारी रखे हुए है और हम इसे बनाए रखने का इरादा रखते हैं।’’

इंडोनेशिया के बाली में पिछले साल हुए जी20 नेताओं के मंच पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उसके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया था। पुतिन 2020 और 2021 में डिजिटल तरीके से जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था।

जी20 के सदस्य देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)