विदेश की खबरें | पुतिन के आलोचक नवलनी को चरमपंथ मामले में 19 साल की सजा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नवलनी पूर्व में दोषी ठहराए गए मामलों में नौ साल की सजा काट रहे हैं, जिसे उन्होंने राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था।

विपक्षी नेता के खिलाफ नए आरोप उनके द्वारा गठित भ्रष्टाचार-रोधी फाउंडेशन की गतिविधियों और उनके शीर्ष सहयोगियों के बयानों से संबंधित हैं।

वर्ष 2021 में, रूसी अधिकारियों ने रूसी क्षेत्रों में स्थित नवलनी के कार्यालयों और फाउंडेशन के विशाल नेटवर्क को चरमपंथी संगठन बताते हुए गैरकानूनी घोषित कर दिया था।

नवलनी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक हैं। उन्होंने सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर किया और क्रेमलिन-विरोधी व्यापक विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया।

जर्मनी में उपचार के बाद विषाक्तता से उबरने के बाद मॉस्को लौटने पर जनवरी 2021 में नवलनी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

नवलनी ने क्रेमलिन पर उन्हें जहर देने का आरोप लगाया था, जिसने आरोपों को खारिज किया था।

नवलनी पूर्व में दोषी ठहराए गए मामलों में नौ साल और ढाई साल की सजा काट रहे हैं। ऐसे में यह अभी साफ नहीं हो सका है कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी या नहीं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)