देश की खबरें | पंजाब: होशियारपुर में श्रमिक ने की अपने साथी की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on देश at LatestLY हिन्दी . पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
होशियारपुर (पंजाब), 26 मई यहां स्थित सतीआना गांव में एक श्रमिक ने साथ काम करने वाले 40 वर्षीय एक अन्य श्रमिक की कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि झारखंड के रहने वाले जातरू साहू और मंसित साहू यहां दलजीत सिंह के खेत पर काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि श्रमिकों ने 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को खेत में शराब पी थी।
यह भी पढ़े | साख निर्धारण कंपनी क्रिसिल ने कहा, आजादी के बाद भारत के सामने सबसे भीषण मंदी का संकट.
उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी विषय को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मंसित ने जातरू पर ईंट से प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि जातरू बेहोश होकर गिर पड़ा और नशे में धुत मंसित सो गया।
मंगलवार की सुबह दलजीत ने जातरू को मृत अवस्था में पाया।
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)