देश की खबरें | पंजाबः रेलवे ने दो मालगाड़ियां चलाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों की रेल नाकेबंदी के करीब दो महीने बाद रेलवे ने सोमवार को अपने फिरोजपुर मंडल से दो मालगाड़ियों का संचालन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 नवंबर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों की रेल नाकेबंदी के करीब दो महीने बाद रेलवे ने सोमवार को अपने फिरोजपुर मंडल से दो मालगाड़ियों का संचालन किया।

अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के तहत आने वाली सभी पटरियां का मुआयना करने के बाद मालगाड़ियों का संचालन किया गया।

यह भी पढ़े | Hathras GangRape Case: हाथरस मामले के आरोपियों को ब्रेन-मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए गांधीनगर एफएसएल लाया गया.

फिरोजपुर मंडल पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के एक हिस्से की जरूरतों को पूरा करता है।

मंडलीय रेलवे प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) राजेश अग्रवाल ने कहा, “सोमवार दोपहर दो मालगाड़ियों का संचालन किया गया, जिनमें से एक खाली और दूसरी में समान लदा हुआ था।“

यह भी पढ़े | असम के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का गुवाहाटी में निधन: 23 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अग्रवाल ने कहा कि जिप्सम ले जा रही मालगाड़ी जम्मू से कठुआ होते हुए लखनऊ गई जबकि खाली मालगाड़ी को जालंधर से दिल्ली के लिए चलाया गया था।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमृतसर से हरिद्वार के लिए यात्री ट्रेन मंगलवार सुबह जाएगी।

अग्रवाल ने कहा, “ जिस तरह से चीजों की योजना बनाई गई है, उसके अनुरूप अन्य ट्रेनें भी चलेंगी। “

अग्रवाल ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के तहत आने वाली सभी पटरियों, चाहे वे पंजाब में हो या जम्मू-कश्मीर में, उनका निरीक्षण सरकारी रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने किया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण सोमवार सुबह किया गया है।

पंजाब में किसानों के विभिन्न संगठन केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने सोमवार से यात्री ट्रेनों की नाकेबंदी को 15 दिन के लिए खत्म करने का ऐलान किया है।

22 और 23 अक्टूबर को छोड़कर राज्य में मालगाड़ियों का संचालन करीब दो महीने से बंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\