चंडीगढ़, 27 अगस्त पंजाब में बैंक से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है और इस संबंध में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर खातों के विवरण बदल देते थे और धन निकाल लेते थे।
पुलिस ने बताया कि एक निजी बैंक के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध शाखा ने मामले की जांच की।
यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोनाकाल में डायबिटीज के मरीजों की रखें खास ध्यान.
उक्त अधिकारी के अनुसार तकनीक का इस्तेमाल कर के एक बैंक खाते से लगभग दो करोड़ रुपये की धांधली की गई थी।
पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि खाते से धन निकाल कर पांच विभिन्न खातों में जमा किया गया था।
उन्होंने कहा कि यह खाते फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए थे और बाद में एटीएम और चेक के माध्यम से इन खातों से पैसे निकाले गए।
पुलिस ने कहा कि गिरोह के एक मुख्य सदस्य अमित शर्मा उर्फ नितिन को लुधियाना के शिमलापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इस मामले के संबंध में 28 जनवरी को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY