देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी को इंदौर में गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने महिलाओं को कथित तौर पर बदनाम करने और विभिन्न समूहों के बीच द्वेष बढ़ाने संबंधी एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर शिवसेना (टकसाली) के अध्यक्ष सुधीर सूरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़, 12 जुलाई पंजाब पुलिस ने महिलाओं को कथित तौर पर बदनाम करने और विभिन्न समूहों के बीच द्वेष बढ़ाने संबंधी एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर शिवसेना (टकसाली) के अध्यक्ष सुधीर सूरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने आज शिमला में अपने आवास पर एक लंच पार्टी दी : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब पुलिस के दो दलों ने सूरी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इन दलों में अमृतसर (ग्रामीण) जिले के 11 कर्मी थे।

महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाला एक वीडियो जारी होने के बाद सूरी की तलाश शुरू कर दी गई थी जिन्होंने बाद में फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि आपत्तिजनक वीडियो क्लिप में किसी और व्यक्ति ने उनका नाम इस्तेमाल कर आवाज दी है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: दो नोटिस की कहानी, जिस कारण सचिन पायलट विद्रोह पर आमादा.

डीजीपी ने कहा कि अमृसतर (ग्रामीण) में जंडियाला पुलिस ने पहला वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत आठ जुलाई को सूरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस वीडियो की देश और विदेश दोनों जगह खूब आलोचना हुई थी।

इस आपत्तिजनक वीडियो क्लिप में किसी तरह की संलिप्तता से सूरी के इनकार के बावजूद, डीजीपी ने कहा कि उन्होंने संदिग्ध की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का आदेश दिया था।

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पंजाब जांच ब्यूरो को जल्द से जल्द फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के जरिए इस वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कराने का निर्देश भी दिया है।

डीजीपी ने कहा कि बाद की जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी के डर से सूरी भागकर इंदौर गए हो सकते हैं। साथ ही इस बात का खुलासा किया कि मध्य प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय कर इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया पंजाब पुलिस उन मामलों में संबंधित न्यायिक अदालतों के समक्ष जमानत खारिज करने की अर्जी डाल रही है जिसमें सूरी को पहले से जमानत मिली हुई है।

डीजीपी ने कहा कि सांप्रदायिक द्वेष फैलाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\