जालंधर, 14 जुलाई पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा से हथियारों की तस्करी सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए।
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अपराधी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और जर्मनजीत सिंह के पास से बरामद तस्करी के हथियारों में एक बुलेट प्रूफ जैकेट, एक .455 बोर की पिस्तौल, 9 मिमी पिस्तौल, एक पंप-एक्शन 12 बोर राइफल, एक 32 बोर रिवाल्वर, एक .30 बोर पिस्तौल और कई कारतूस शामिल है।
यह भी पढ़े | सचिन पायलट के पार्टी से जाने पर शशि थरूर ने जताया दुःख: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्य पुलिस प्रमुख ने एक बयान में कहा कि युगल से बरामद .455 बोर की पिस्तौल एक अन्य कुख्यात अपराधी गोपी घनशामपुरिया ने दी थी।
उन्होंने कहा कि दोनों को जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने भोगपुर से गिरफ्तार किया और उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया।
यह भी पढ़े | सचिन पायलट के बर्खास्तगी के बाद राजस्थान कांग्रेस में फूट, एक साथ 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.
डीजीपी ने कहा कि गोरा पाकिस्तान के अवैध हथियारों के तस्करों के संपर्क में था और नियमित रूप से भारत में विदेशी हथियारों की तस्करी करने के लिए उनसे खरीद फरोख्त कर रहा था।
डीजीपी ने कहा कि गोरा पंजाब के विभिन्न जिलों में दर्ज 14 आपराधिक मामलों में संलिप्त है जिनमें हत्या, मारपीट, छिनैती, डकैती, गिरोह मुठभेड़ और हत्या के प्रयास शामिल हैं। वह इन मामलों में से 13 में भगोड़ा अपराधी घोषित हो चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY