देश की खबरें | पंजाब के मंत्रियों ने सरकार की आलोचना पर बाजवा, दुलो को कांग्रेस से निकालने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने हालिया जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार की आलोचना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्यों प्रताप सिंह बाजवा तथा शमशेर सिंह दुलो को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, छह अगस्त पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने हालिया जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार की आलोचना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्यों प्रताप सिंह बाजवा तथा शमशेर सिंह दुलो को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की।

मंत्रियों ने एक प्रेस बयान में सांसदों के आचरण को "घोर अनुशासनहीनता" बताया और कहा कि उनके लिए पार्टी का कोई ‘महत्व’ नहीं बचा है।

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या मामले से संबंधित दस्तावेज गायब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को.

मंत्रियों ने कहा कि उन्हें बिना किसी देरी के बाहर निकालने की जरूरत है।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दो दिन पहले कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखेंगे कि उनके खिलाफ '' अनुशासनहीनता '' को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े | Pakistan New Political Map: पाकिस्तान के नए नक्शे पर MEA ने दी तीखी प्रतिक्रिया, PAK आतंकवाद के दम पर जमीन हथियाना चाहता है.

राज्यसभा के दोनों सदस्यों ने हालिया जहरीली शराब मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकरार की आलोचना की थी। उस हादसे में 113 लोगों की मौत हो गयी थी।

मंत्रियों ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी समय बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। राज्य में विधानसभा चुनाव में दो साल से भी कम समय रह गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सांसद के रूप में अपना काम करने के बजाय उनका इरादा अपनी सरकार को ही “अस्थिर” करना है।

मंत्रियों ने कहा कि पार्टी और सरकारी मंचों को दरकिनार कर तथा राज्यपाल से संपर्क कर दोनों सांसदों ने न केवल लोकतांत्रिक शासन के मूल तत्व पर हमला बोला है, बल्कि पंजाब पुलिस को भी कमतर करने की कोशिश की है।

मंत्रियों ने कहा कि दोनों सांसदों ने राज्यसभा में राज्य के हित के किसी भी मुद्दे को उठाने की "जहमत" नहीं उठायी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अकाली शासन के दौरान मादक पदार्थों के मुद्दे की ईडी जांच पूरी करने के लिए क्यों नहीं दबाव डाला?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\