चंडीगढ़, 25 अगस्त पंजाब के एक मंत्री और दो विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि है।
राज्य विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 28 अगस्त को होना है।
उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने मंगलवार को कहा कि उनके इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
अरोड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी व्यक्तियों से जांच कराने का अनुरोध किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
होशियारपुर सीट से विधायक अरोड़ा राज्य के चौथे मंत्री हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैुं।
इस बीच राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदयाल कांबोज और सनौर से अकाली विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दोनों विधायकों के भी जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
इस बीच एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और उनकी बेटी और पुत्र की कोरोना जांच रिपोर्ट नकारात्मक रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY