देश की खबरें | शहीद सैनिक के परिवार को पंजाब सरकार देगी 50 लाख रु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद सुबेदार राजेश कुमार के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का बुधवार को ऐलान किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो सिंतबर पंजाब सरकार ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद सुबेदार राजेश कुमार के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का बुधवार को ऐलान किया।

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | Aaditya Thackery: महाराष्ट्र सरकार केव मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, आरे के जंगल के 600 एकड़ जमीन पर IFA की धारा लागू करने का निर्णय, घोषित होगा फारेस्ट.

सैनिक के परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की भी घोषणा की गई है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि 60 एसएटीए रेजीमेंट के सुबेदार राजेश कुमार ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में 142 मरीज पाए गए: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार होशियारपुर जिले के मुकेरियां के कालीचपुर कलोटा गांव के रहने वाले थे।

उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, बेटी और एक बेटा है।

उनके पिता रामचंदर सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा भी उन्हीं की इकाई में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी