देश की खबरें | पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने एक मंत्री के आश्वासन पर शनिवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी कुछ मांगें मान ली जाएंगी। यह जानकारी कर्मचारी संघ के एक पदाधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 22 अगस्त पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने एक मंत्री के आश्वासन पर शनिवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी कुछ मांगें मान ली जाएंगी। यह जानकारी कर्मचारी संघ के एक पदाधिकारी ने दी।

पंजाब राज्य मंत्री सेवा संघ के बैनर तले ये कर्मचारी 19 अगस्त को सामूहिक आकस्मिक छुट्टी पर चले गए थे।

यह भी पढ़े | गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1212 नए मामले, 14 की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने छह अगस्त से 14 अगस्त के बीच कलम बंद हड़ताल भी की थी।

संघ के अध्यक्ष मेघ सिंह ने बताया, ‘‘हमने शनिवार से अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय किया है।’’

यह भी पढ़े | No Restrictions On Movement Of People And Goods: गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान के आवागमन पर न लगाएं पाबंदी.

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने शुक्रवार को उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी कुछ मांगें मान ली जाएंगी।

सिंह ने कहा कि उनकी विभिन्न मांगों में 50 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद स्टेनोग्राफर की पदोन्नति के लिए परीक्षा खत्म करने की मांग भी शामिल थी।

सिंह ने बताया कि इसके अलावा लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के आबकारी एवं कराधान अधिकारी बनने के लिए कोटा को भी बहाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इन मांगों की अधिसूचना सोमवार को जारी होने की उम्मीद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\