देश की खबरें | पंजाब: डकैतों के हमले में क्रिक्रेटर रैना के रिश्तेदार की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 29 अगस्त डकैतों के कथित हमले में क्रिक्रेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार बताये जा रहे 58 साल के एक शख्स की मौत हो गयी जबकि उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृत व्यक्ति की पहचान सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

पुलिस ने बताया कि पंजाब के पठानकेाट जिले में माधोपुर के समीप थरियाल गांव में 19-20 अगस्त की दरम्यानी रात यह वारदात हुई।

पुलिस के मुताबिक लूट के इरादे से आये ‘काले कच्छेवाला’ गिरोह के तीन-चार सदस्यों ने अशोक कुमार और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। उस वक्त वे सभी मकान की छत पर सो रहे थे। सिर में चोट लगने से अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।

यह भी पढ़े | WhatsApp-BJP Nexus: राहुल गांधी बोले- भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है व्हाट्सएप, बीजेपी के साथ है साठगांठ.

पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने कुमार की मौत की पुष्टि की। उनका कहना है कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि वह क्रिक्रेटर रैना के रिश्तेदार थे।

खुराना ने कहा, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

पुलिस के अनुसार डकैत कुछ नकद और गहने लेकर चंपत हो गये।

पुलिस का कहना है कि कुमार की 80 वर्षीय मां सत्या देवी, उनकी पत्नी आशा देवी, बेटे अपिन और कौशल घायल हो गये।

पठानकोट के पुलिस अधीक्षक प्रभजोत सिंह विर्क के अनुसार सत्यादेवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जबकि अन्य का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)