देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री का ‘आप’ पर निशाना, कहा- कोविड-19 को लेकर अफवाहों पर पार्टी है चुप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी राज्य के गांवों में कोरोना वायरस के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करने के बजाए अपने राजनीतिक एजेंडा को बढ़ावा दे रही है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, चार सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी राज्य के गांवों में कोरोना वायरस के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करने के बजाए अपने राजनीतिक एजेंडा को बढ़ावा दे रही है ।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के आप के दावों को भी खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh to Meet Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow Tonight: राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री आज कर सकते हैं मुलाकात.

प्रदेश के आप के नेताओं पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ‘‘उनके (सिंह) खिलाफ निजी हमला पर ध्यान केंद्रित करने के बजाए राज्य के गांवों में असामाजिक तत्वों द्वारा महामारी के बारे में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा करनी चाहिए । ’’

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दिखाता है कि आप राज्य में अपने राजनीतिक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए किस हद तक नीचे जा सकती है, जहां वह लोगों का भरोसा पूरी तरह गंवा चुकी है । ’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता Gourav Vallabh ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- RRB-NTPC व Group D की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व होगी?.

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का कथित तौर पर अंग निकाल लेने समेत कई अफवाहों के कारण पंजाब सरकार के समक्ष बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी है। सरकार ने अफवाहों की काट के लिए शुक्रवार को जागरूकता अभियान शुरू किया।

आम आदमी पार्टी (आप) पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभूतपूर्व संकट के समय पार्टी के नेता साथ मिलकर काम करने की बात करते हैं लेकिन महामारी को लेकर दुष्प्रचार फैलाने के अभियान को वे नजरअंदाज कर रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोविड-19 को लेकर लोगों के बीच डर कायम करने और दुष्प्रचार फैलाने के इरादे से संभवत: पाकिस्तान से आए फर्जी वीडियो पर आप ने एक शब्द नहीं कहा। ऐसा वीडियो प्रसारित करने के लिए आप के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बारे में एक शब्द नहीं कहा गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज