चंडीगढ़, 11 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर कोरोना वायरस संकट को लेकर ''ओछी राजनीति'' करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के शासन वाली दिल्ली में कोरोना वायरस हालात की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी उनकी सरकार के खिलाफ ''दुष्प्रचार'' में लगी हुई है, जोकि ''गैर-जिम्मेदाराना'' हरकत है।
यह भी पढ़े | Swami Agnivesh Died: स्वामी अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन, ILBS अस्पताल में ली आखिरी सांस.
सिंह ने राज्य में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात पर कांग्रेस विधायकों के साथ डिजिटल बैठक के दौरान कहा कि भारत दूसरे देशों की तरह युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा है और इस समस्या से केवल एकजुट होकर ही लड़ा जा सकता है। लेकिन आम आदमी पार्टी संकट के बीच ओछी राजनीति में लगी हुई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस महामारी के खिलाफ जंग में सभी राज्यों की मदद कर रही है। इनमें वे राज्य भी शामिल हैं जहां उसकी सरकार नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी राज्य की मदद को तैयार हैं, फिर चाहे वह दिल्ली हो या हिमाचल प्रदेश या फिर हरियाणा।
उन्होंने कहा, ''संकट से निपटने का यही एकमात्र रास्ता है। अगर कल दिल्ली को मेरी जरूरत पड़े, तो मैं खुशी-खुशी मदद की पेशकश करूंगा।''
सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दावे के विपरीत दिल्ली के हालत पंजाब के मुकाबले अधिक खराब है।
उन्होंने कहा कि 2.90 करोड़ की आबादी वाले पंजाब में 18,000 लोग फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 1.80 करोड़ की जनसंख्या वाली दिल्ली में 25 हजार से अधिक लोग अब भी संक्रमित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY