देश की खबरें | पंजाब: डीजीपी से रिपोर्ट मांगने के अध्यक्ष के रुख में बदलाव पर बाजवा ने उठाया सवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई)के कथित रूप से एक अपराधी से पैसे लेने से जुड़े मामले में राज्य पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगने के मुद्दे पर रुख में बदलाव पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां से बुधवार को सवाल किया।
चंडीगढ़, चार सितंबर पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई)के कथित रूप से एक अपराधी से पैसे लेने से जुड़े मामले में राज्य पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगने के मुद्दे पर रुख में बदलाव पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां से बुधवार को सवाल किया।
तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह सदन की भावना जानने के बाद इस मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदल सकते।
संधवां ने सोमवार को सदन की सहमति लेकर उस मामले में पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी थी जिसमें कोटकपुरा के एएसआई ने कथित तौर पर एक कुख्यात अपराधी से पैसे लिए थे।
हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को डीजीपी से रिपोर्ट लेने के बजाय विभिन्न विभागों में इस तरह के लोगों के मामले में गृह सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
बाजवा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की भावना जानी थी और सदन ने इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट मांगने के लिए मंजूरी दी थी।
उन्होंने अध्यक्ष से कहा, ‘‘आप सदन के संरक्षक हैं। आपने सदन की भावना जानने के बाद अब आदेश बदल दिया है। आप बिना सदन की मंजूरी के ऐसा नहीं कर सकते।’’
इस पर संधवां ने कहा कि वह सदन की भावना के अनुरूप ही विभागों में ऐसे लोगों के संबंध में गृह सचिव से रिपोर्ट मांग रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

