एजेंसी न्यूज

सजा समीक्षा बोर्ड ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की समय से पहले रिहाई की सिफारिश की

हालांकि इस सिफारिश पर अंतिम फैसला उपराज्यपाल अनिल बैजल करेंगे।

सजा समीक्षा बोर्ड ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की समय से पहले रिहाई की सिफारिश की
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड ने जेसिका लाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा की समय से पहले रिहाई की सिफारिश की है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि इस सिफारिश पर अंतिम फैसला उपराज्यपाल अनिल बैजल करेंगे।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यह सिफारिश की गयी।

यह छठी बार है कि समय पूर्व रिहाई की शर्मा की अर्जी इस बोर्ड के सामने आयी जो दिल्ली सरकार के अंतर्गत काम करती है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘ अब फाइल अंतिम मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजी जाएगी।’’

शर्मा के वकील अमित साहनी ने कहा, ‘‘ मनु शर्मा समय पूर्व रिहाई के लिए जरूरी सभी मापदंड पूरा करते हैं।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिसंबर, 2006 में जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी ठहराया था और उम्रकैद की सजा सुनायी थी। तीस अप्रैल, 1999 को दक्षिण दिल्ली के महरौली में कुतुब कोलोनेड में बीना रमानी के तामरिंड कोर्ट रेस्तरां में जब जेसिका लाल ने मनु शर्मा को शराब परोसने से मना कर दिया था तो उसने उसे गोली मार दी थी। इस घटना में जेसिका की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 12:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).