Pune Rape Case: पुणे के स्वारगेट बस अड्डे में बस के अंदर महिला से बलात्कार के आरोपी को शिरूर से हिरासत में लिया गया
पुणे के स्वारगेट बस अड्डे में बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी को शुक्रवार को शिरूर तहसील से हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुणे, 28 फरवरी : पुणे के स्वारगेट बस अड्डे में बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी को शुक्रवार को शिरूर तहसील से हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान दत्तात्रेय गाडे के रूप में हुई है, जिसे पुणे पुलिस ने बृहस्पतिवार करीब आधी रात में शिरूर तहसील से हिरासत में लिया.
हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय रामदास गाडे (37) पर मंगलवार तड़के पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस के अंदर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है. गाडे के खिलाफ पुणे और पास के अहिल्यानगर जिले में चोरी, डकैती और चेन झपटमारी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और वह इनमें से एक अपराध में 2019 से जमानत पर बाहर है. यह भी पढ़ें : VIDEO: महाकुंभ खत्म होने के बाद भी बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु, संगम में लगा रहे डूबकी
आरोपी को पकड़ने के लिए राज्य भर के विभिन्न स्थानों पर 13 पुलिस दल तैनात किया गए थे. पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुणे जिले की शिरूर तहसील में स्थित गन्ने के खेतों वाले इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान श्वान दस्तों और ड्रोन की भी मदद ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

