खेल की खबरें | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे करने पर पुजारा ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया

राजकोट, नौ अक्टूबर भारत के टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे करने पर प्रशंसकों का अपने प्यार और समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया।

पुजारा ने नौ अक्टूबर 2010 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में 72 रन बनाये थे जिससे टीम 207 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रही थी।

यह भी पढ़े | RR vs DC 23th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें.

इसके बाद पुजारा भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन गये। उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत 2018 में 71 वर्ष में पहली बार शृंखला (2-1) जीतने में सफल रहा था। पुजारा ने इस शृंखला में 500 से अधिक रन बनाये थे।

पुजारा ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय क्रिकेटर के तौर पर 10 साल पूरे करना सम्मान और सौभाग्य है। अपने पिताजी की देखरेख में वर्षों तक राजकोट क्रिकेट खेलते हुए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगा। शुभकामनाओं और समर्थन के लिये आभार। टीम के लिये अधिक से अधिक योगदान देने के लिये उत्सुक हूं। ’’

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RR vs DC Live Match: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

उन्होंने इसके साथ ही इस तिथि को याद रखने का दूसरा कारण भी बताया।

भारत की तरफ से 77 टेस्ट मैचों में 5840 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा, ‘‘संयोग से आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है। इसलिए पूजा ने यह सुनिश्चित करवा दिया कि मैं कभी इस तिथि को नहीं भूलूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)