देश की खबरें | छात्रों की मनोवैज्ञानिक समस्याएं सुलझायेगा ‘‘मनोदर्पण’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल और कॉलेज बंद होने के बीच छात्र-छात्राओं की बढ़ती मानसिक परेशानियों के समाधान के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय ‘‘मनोदर्पण’’ कार्यक्रम शुरू करेगा । इसमें ऐसे कई रचनात्मक कार्य एवं सुझाव हैं जिससे विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल और कॉलेज बंद होने के बीच छात्र-छात्राओं की बढ़ती मानसिक परेशानियों के समाधान के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय ‘‘मनोदर्पण’’ कार्यक्रम शुरू करेगा । इसमें ऐसे कई रचनात्मक कार्य एवं सुझाव हैं जिससे विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ छात्रों, अभिभावकों...अगले दो दिन (मंगलवार) मनोदर्पण पेश करेंगे । आपके मनोवैज्ञानिक मुद्दों के समाधान के लिये एक नि:शुल्क टॉलफ्री नंबर भी जारी किया जायेगा । ’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9518 नए मरीजों की पुष्टि, 258 संक्रमितों ने तोड़ा दम; मुंबई में मिले 1046 केस.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 21 जुलाई को मनोदर्पण की शुरूआत करेंगे । इसमें स्कूल से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों की समस्याएं को लेकर दिशानिर्देश एवं सुझाव दिये गए हैं ।

मनोदर्पण में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं परिवारों के लिये परामर्श भी दिये गए हैं । इसमें कहा गया है कि कोरोना (कोविड-19) वास्तव में सम्पूर्ण विश्व के लिए एक चुनौतीपूण समय है। यह वैश्विक महामारी न केवल एक गंभीर चिकित्सा चिंता है, बल्कि सभी के लिये मिश्रित भावनाएं और मनो-सामाजिक तनाव भी लाती है। बच्चों और कशोरों पर विशेष ध्यान देने के साथ, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं उभर रही हैं ।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मरीज पाए गए, 258 की मौत : 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि बच्चे और कशोर अधिक संवेदनशील होते हैं और तनाव, चिंता और भय के बढ़े स्तर का अनुभव कर सकते है। इस तरह के अप्रत्याशित और अचानक बदलाव को सभी शैक्षिक मंचों से संबोधित करने की आवयकता होगी। इसलिए, शिक्षकों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के सहानुभूतिपूर्ण और धैर्यशील दृष्टिकोण से बच्चों और कशोरों की ऐसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

मनोदर्पण के तहत परामर्श में सुझाया गया है कि छात्र प्रभावी ढंग से संवाद करें । अपने परिवार के साथ बातचीत और जुड़ाव पर ध्यान दें । हर दिन अपने लिये समय निर्धारित करें । भ्रामक समाचारों और अफवाहों से बचें ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\