खेल की खबरें | पीएसएल टीमों ने लीग के लिए नए वित्तीय मॉडल की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की छह फ्रेंचाइजियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से टूर्नामेंट के वित्तीय और स्वामित्व मॉडल में संशोधन की अपील करते हुए कहा है कि इससे उन्हें नुकसान और पीसीबी को फायदा हो रहा है।

कराची, छह अगस्त पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की छह फ्रेंचाइजियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से टूर्नामेंट के वित्तीय और स्वामित्व मॉडल में संशोधन की अपील करते हुए कहा है कि इससे उन्हें नुकसान और पीसीबी को फायदा हो रहा है।

फ्रेंचाइजियों ने पीसीबी को लिखे संयुक्त पत्र में यह मांग की है। फ्रेंचाइजी और पीसीबी के रिश्तों में उस समय खटास आई जब बोर्ड ने समय पर भुगतान नहीं करने के कारण तीन फ्रेंचाइजियों कराची, लाहौर और मुल्तान को मौका देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े | IPL 2020: कप्तान के तौर पर टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति हूं मैं: रोहित शर्मा.

पीएसएल के पांचवें सत्र के अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक फ्रेंचाइजी को राजस्व से उसके हिस्से के तौर पर 20 से 22 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग चरण के बाद पीएसएल सत्र को स्थगित कर दिया गया था।

फ्रेंचाइजियों ने कहा है कि उन्हें जो राशि मिल रही है वे उससे कहीं अधिक खर्च कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भविष्य में फ्रेंचाइजी और बोर्ड के बीच होने वाली बैठकों को सिर्फ पीसीबी अध्यक्ष या सीईओ वसीम खान ही संबोधित करें।

यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.

इससे पहले 28 जुलाई को संचालन परिषद की बैठक अंतिम समय में रद्द किए जाने के बाद फ्रेंचाइजियों ने पीसीबी को कड़े शब्दों में पत्र लिखा था।

पीसीबी ने इसके जवाब में कहा था कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उन्हीं फ्रेंचाइजियों को बुलाया जाएगा तो अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताएं पूरी कर चुकी हैं।

पीसीबी ने अभी तय नहीं किया है कि वह पीएसएल पांच के बाकी बचे चार मैचों का आयोजन करे या लीग चरण के खत्म होने के बाद अंक तालिका के आधार पर विजेता की घोषणा करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\