एजेंसी न्यूज

Ligue 1 2024-25: PSG ने बिना किसी हार के 13वीं बार फ्रांसीसी लीग का खिताब जीता

पीएसजी का यह लीग 1 में 13वां खिताब है और इस तरह से उसने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया. उसकी यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसने चैंपियन बनने की राह तक एक भी मैच नहीं गंवाया.

Ligue 1 2024-25: PSG ने बिना किसी हार के 13वीं बार फ्रांसीसी लीग का खिताब जीता
PSG (Photo: @PSG_inside/X)

पीएसजी का यह लीग 1 में 13वां खिताब है और इस तरह से उसने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया. उसकी यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसने चैंपियन बनने की राह तक एक भी मैच नहीं गंवाया. ट्रॉफी अपने नाम पर सुरक्षित करने के लिए उसको एंजर्स के खिलाफ केवल ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन युवा स्ट्राइकर डेसिरे डौए के गोल की मदद से उसने जीत के साथ जश्न मनाया.

यह भी पढें: Video: NZ बनाम PAK तीसरे वनडे के दौरान बे ओवल में बिजली कटने के कारण फ्लडलाइट हुई बंद, स्टेडियम में छाया अंधेरा, देखें वीडियो

मैच समाप्त होने के बाद पीएसजी के खिलाड़ियों ने कोच लुई एनरिक को कंधों पर उठा दिया. पीएसजी की यह 28 मैच में 23वीं जीत है और उसने दूसरे स्थान पर काबिज मोनाको पर 24 अंक की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

पीएसजी के 74 और मोनाको के 50 अंक हैं. मोनाको को एक अन्य मैच में ब्रेस्ट ने 2–1 से हराया.

पीएसजी ने अपने अभियान में अभी तक 80 गोल किए हैं जबकि उसने केवल 26 गोल खाए हैं.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).