देश की खबरें | ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराएं अधिकारी : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर और बस्ती जिलों का दौरा करके अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जियो

गोरखपुर/बस्ती, सात जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर और बस्ती जिलों का दौरा करके अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने बस्ती में पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों से कहा कि राज्य में वापस लौटे श्रमिकों और कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े | अभिनेता सोनी सूद सीएम उद्धव ठाकरे से की मुलाकात: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराएं और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बैंकों से तालमेल बनाकर काम किया जाए।

योगी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करते हुए विभिन्न सामाजिक तथा आर्थिक गतिविधियों का संचालन किए जाने की आवश्यकता है। इसी अनुरूप विभिन्न कार्रवाइयों को आगे बढ़ाया जाए और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सभी रोजगारपरक योजनाओं को मिलाकर आगामी छह माह के लिए कार्य योजना तैयार की जाए।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार से प्रदेश में लगभग सभी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट तथा शॉपिंग मॉल इत्यादि भी खुल जाएंगे। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल तथा सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को और अधिक सक्रिय किया जाए।

योगी ने अपने गोरखपुर दौरे में जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा ड्यूटी रूम एवं वार्डों को देखा और साफ-सफाई, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी ली।

उन्होंने प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के बेहतर इलाज में कोई कमी न हो और उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतर्क निगाह रखने, गोकशी, लूट-पाट, साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वालों को चिह्नित करके उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\