देश की खबरें | फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट पर निषेधाज्ञा की अवधि नहीं बढायी गई: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बम्बई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि कोविड-19 महामारी के बीच सोशल मीडिया पर असत्य या गलत सूचना फैलाने के खिलाफ निषेधाज्ञा की अवधि समाप्त हो गई है और इसका कोई विस्तार नहीं किया गया है।

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बम्बई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि कोविड-19 महामारी के बीच सोशल मीडिया पर असत्य या गलत सूचना फैलाने के खिलाफ निषेधाज्ञा की अवधि समाप्त हो गई है और इसका कोई विस्तार नहीं किया गया है।

महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोनी ने न्यायमूर्ति ए ए सैयद और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ को बताया कि पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा 23 मई की तिथि वाला आदेश सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पारित किया गया था, जो केवल आठ जून तक प्रभावी था।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: प्रियंका गांधी बोली-सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा कानपुर कांड की न्यायिक जांच हो, नेताओं-अपराधियों की सांठ-गांठ आए सामने.

कुंभकोनी ने कहा, ‘‘उसे आठ जून के बाद बढ़ाया नहीं गया है और वर्तमान में इसमें कोई निषेधाज्ञा नहीं है।’’

अदालत निषेधाज्ञा की वैधता को चुनौती देने वाली दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

यह भी पढ़े | मेघालय में COVID-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना.

आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर गलत या झूठी जानकारी फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

आदेश में आगे कहा गया था कि जो व्यक्ति किसी भी सोशल मीडिया ग्रुप के व्यवस्थापक हैं, उन्हें ग्रुप में प्रसारित किसी भी गलत या झूठे संदेश के प्रसार के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

सरकार की दलील स्वीकार करने के बाद, पीठ ने यह कहते हुए याचिकाओं का निस्तारण कर दिया कि चूंकि निषेधाज्ञा का अस्तित्व समाप्त हो गया है, याचिका का कोई मतलब नहीं है।

अधिवक्ता शेषनाथ मिश्रा और पत्रकार एवं सह-संस्थापक, गैर सरकारी संस्था ‘फ्री स्पीच कलेक्टिव’ गीता सेशु द्वारा दायर याचिकाओं में कहा गया था कि यह आदेश भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) के तहत नागरिकों को मिले अधिकारों का उल्लंघन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\