देश की खबरें | एक लाख रूपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक लाख रूपये के इनामी बदमाश टिंकू कपाला को मुठभेड़ में मार गिराया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बाराबंकी (उप्र), 25 जुलाई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक लाख रूपये के इनामी बदमाश टिंकू कपाला को मुठभेड़ में मार गिराया है ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि कपाला (42) के खिलाफ 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं । पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी ।

यह भी पढ़े | कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 48916 मरीज, 757 ने तोड़ा दम- रिकवरी रेट बढ़ा.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सतरिख थानाक्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार शातिर बदमाश कमल किशोर उर्फ टिंकू कपाला और उसके एक साथी के साथ पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ हो गई ।

चतुर्वेदी ने बताया कि इस मुठभेड़ में शातिर बदमाश टिंकू कपाला को गोली लगी । उसे पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई । उस पर एक लाख रुपए का इनाम था ।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट कराने की अपील.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के समय अधिकारियों सहित जिले का सारा पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा । मुठभेड़ के बीच टिंकू का साथी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।

चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त अपराधी ने 2019 में लखनऊ के कृष्णा नगर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर डकैती डाली थी और उस दौरान दो लोगों की हत्या कर दी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\