एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रियंका ने योगी को पत्र लिखा, बुनकरों को एक समान दर पर बिजली उपलब्ध कराने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुनकरों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा और आग्रह किया कि बुनकरों को एक समान दर पर बिजली उपलब्ध कराने की योजना को फिर से लागू किया जाए।

देश की खबरें | प्रियंका ने योगी को पत्र लिखा, बुनकरों को एक समान दर पर बिजली उपलब्ध कराने का आग्रह किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुनकरों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा और आग्रह किया कि बुनकरों को एक समान दर पर बिजली उपलब्ध कराने की योजना को फिर से लागू किया जाए।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मेरी जानकारी में आया है कि पिछले कुछ समय से वाराणसी के बुनकर बहुत ही परेशान और हताश हैं। पूरी दुनिया में मशहूर बनारसी साड़ियों के बुनकरों के परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।’’

यह भी पढ़े | Mayawati Attacks SP: मायावती ने 7 बागी विधायकों किया सस्पेंड, बोलीं- SP को हराने BJP का साथ देना पड़े तो देंगे.

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी के मुताबिक, कोरोना महामारी और सरकारी नीतियों के चलते उनका पूरा कारोबार चौपट हो गया है जबकि उनकी हस्तकला द्वारा सदियों से उत्तर प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस कठिन दौर में उनकी पूरी सहायता करनी चाहिए।

प्रियंका ने मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने 2006 में बुनकरों के लिए फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना लागू की थी। मगर आपकी सरकार यह योजना खत्म करके बुनकरों के साथ बहुत नाइंसाफी कर रही है। ’’

यह भी पढ़े | Gold Smuggling Case: पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को कोच्चि की एक अदालत ने 7 दिन ED हिरासत में भेजा: 29 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ मुझे बताया कि मनमाने बिजली बिल के खिलाफ जब वे हड़ताल पर गए तो सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें भरोसा भी दिलाया कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने का कोई प्रयास नहीं हुआ।’’

उन्होंने आग्रह किया, ‘‘ फ्लैट रेट (एक समान दर) पर बिजली देने की योजना बहाल की जाए। फर्जी बकाये के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न तत्काल प्रभाव से रोका जाए। बुनकरों के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। जो बिजली के कनेक्शन कट गए हैं, उन्हें तत्काल जोड़ा जाए।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).