नयी दिल्ली, तीन जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लद्दाख यात्रा की सराहना की और कहा कि उनके इस दौरे से "हमारे वीर जवानों" का मनोबल बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री मोदी का लद्दाख दौरा भारतीय सेना और चीन की पीएलए पीपुल्स (लिबरेशन आर्मी) के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्र में चल रहे गतिरोध के बीच हुआ है।
यह भी पढ़े | लेह में गरजे पीएम मोदी, चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा ‘विस्तारवाद का युग खत्म, विकासवाद का शुरू’.
शाह ने टवीट किया, ‘‘आगे बढ़कर नेतत्व कर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में एक अग्रिम चौकी पर सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के हमारे बहादुर और साहसी जवानों के साथ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित रूप से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ाएगी।"
यह भी पढ़े | आगरा: 6 जुलाई से ताजमहल के फिर होंगे दीदार, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों का करना होगा पालन.
उन्होंने सैनिकों के साथ मोदी की कई तस्वीरों को भी पोस्ट किया।
प्रधानमंत्री शुक्रवार को लेह पहुंचे जहां उन्होंने सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ बातचीत की।
मोदी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY