देश की खबरें | प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, 16 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 96वें सामान्य बुनियादी पाठ्यक्रम (कॉमन फाउंडेशन कोर्स) के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 96वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।’’

प्रधानमंत्री इस दौरान नए खेल परिसर और पुनर्निर्मित हैप्पी वैली परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी का 96वां बुनियादी पाठ्यक्रम ‘‘मिशन कर्मयोगी’’ पर आधारित है और पहली बार इसे सामान्य बुनियादी पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम को ‘‘मिशन कर्मयोगी’’ के नाम से जाना जाता है। इसका लक्ष्य सिविल सेवा क्षमता निर्माण के माध्यम से शासन में सुधार करना है।

इस पाठ्यक्रम में विभिन्‍न सेवाओं के 488 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)