देश की खबरें | अम्बेडकर को वैश्विक सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को वैश्विक सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को वैश्विक सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा ''डॉक्टर अम्बेडकर को वैश्विक सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का महत्वपूर्ण योगदान है।''

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1321 नए केस, 10 मरीजों की मौत: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा ''जहां एक ओर प्रधानमंत्री बाबा साहब से जुड़े़ स्थलों को विकसित कर उनके दर्शन से वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अम्बेडकर की सोच के अनुरूप विकास कार्यों को भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।''

योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने बाबा साहब के चित्र को सभी सरकारी कार्यालयों में लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस तरह से वर्तमान सरकार ने हर जिले, तहसील,प्रखंड तथा गांव को अम्बेडकर की स्मृतियों से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी जिन गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त नहीं था और इन गांवों के निवासियों को वोट देने का भी अधिकार नहीं था, उन्हें हमारी सरकार ने यह अधिकार प्रदान किया।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश के इलुरु शहर में 200 लोग रहस्यमय बीमारी की चपेट में, अस्पताल में भर्ती.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश-विदेश में बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को ‘पंच-तीर्थ’ के रूप में स्थापित किया है। इनमें मध्य प्रदेश स्थित उनका जन्म स्थान महू छावनी तथा लंदन का वह घर जहां रहते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई की थी, नागपुर में दीक्षा भूमि, दिल्ली स्थित महापरिनिर्वाण स्थल तथा मुम्बई में चैत्य-भूमि शामिल है।

योगी ने कहा कि कहा कि भारतरत्न बाबा साहब अम्बेडकर जैसा महान व्यक्ति इस धरा पर कभी-कभी आता है और विश्व में जब भी स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बन्धुता की बात होगी, उन्हें अत्यन्त आदरपूर्वक याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ने गरीबों के हाथ में ताकत सौंपी है। यह योजना हमारे गांवों में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रही है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों में काफी कमी आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\